Politics Archives - Tiranga Speaks https://tirangaspeaks.com/category/politics/ Voice of Nation Fri, 27 Mar 2026 01:28:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 244437618 सत्ता लोलुप राजनीतिज्ञ कर रहे राष्ट्र द्रोह ? https://tirangaspeaks.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%81%e0%a4%aa-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%9e-%e0%a4%95/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25aa-%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%259c%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%259e-%25e0%25a4%2595 https://tirangaspeaks.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%81%e0%a4%aa-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%9e-%e0%a4%95/#respond Fri, 27 Mar 2026 01:28:28 +0000 https://tirangaspeaks.com/?p=187 अमेरिका - ईरान - इज़राइल युद्ध को आरम्भ हुए तीन सप्ताह से अधिक हो गए हैं। युद्ध की आग से पूरा मिडल ईस्ट तो जल ही रहा है , विश्व के दूसरे देश भी इसके दुष्प्रभाव से बचे नहीं हैं। विश्व की आर्थिकी तो बदल ही रही है किंतु पेट्रोलियम पदार्थों की आवाजाही में हो [...]

The post सत्ता लोलुप राजनीतिज्ञ कर रहे राष्ट्र द्रोह ? appeared first on Tiranga Speaks.

]]>
अमेरिका – ईरान – इज़राइल युद्ध को आरम्भ हुए तीन सप्ताह से अधिक हो गए हैं। युद्ध की आग से पूरा मिडल ईस्ट तो जल ही रहा है , विश्व के दूसरे देश भी इसके दुष्प्रभाव से बचे नहीं हैं। विश्व की आर्थिकी तो बदल ही रही है किंतु पेट्रोलियम पदार्थों की आवाजाही में हो रहे व्यवधान के कारण स्थिति अधिक गंभीर होती नजर आ रही है । इस संकट से विश्व समुदाय के सभी राष्ट्र निपटने के लिए अपने अपने साधनों और नीति से प्रबंध कर रहे हैं। भारत भी इस संकट से समय रहते निपटने के लिए युद्ध स्तर पर पर्यास कर रहा है । सरकार दिन रात व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है और देश में संकट की स्थिति न आए इसका पूरा पर्यास किया जा रहा है । सरकार लगभग प्रतिदिन देश की जनता को आश्वस्त कर रही है फिर भी देश के कुछ हिस्सों में जनता में अनावश्यक पेनिक की स्थिति पेदा की जा रही है । इसमें कोई आश्चर्य नहीं है । यह मानवीय प्रवृत्ति है ।आम जनता जो सुनती है उस पर तुरंत प्रतिक्रिया स्वरूप अपने आप को सुरक्षित करने का पर्यास शुरू कर देती है । कौवा कान ले गया और सब कौवे के पीछे डॉज लगते हैं लेकिन कान को छूकर भी कोई चेक करने का पर्यास नहीं करता । शेर आ रहा है, सबको खा जाएगा लेकिन शेर कभी आता नहीं। इसका श्रेय सबसे पहले हमारे सत्ता लोलुप विपक्षी राजनीतिज्ञों को जाता है उसके बाद कुछ मुनाफाखोर भी इसमें शामिल हो जाते हैं । रही सही कसर दुश्मन देश के खुफिया एजेंट और मीडिया पूरी कर देते हैं। क्या किसी परिवार में आए किसी संकट से निपटने की जिम्मेदारी केवल परिवार के मुखिया की होती है? क्या विश्व स्तरीय किसी संकट से निपटना केवल सरकार का ही दायित्व है? अफ़सोस ! सरकार पूरे पर्यास कर रही है, स्थिति बिल्कुल भी चिंताजनक नहीं है । आग की तपस हमें हानि न पहुँचा सके , यह सुनिश्चित किया जा रहा है लेकिन हमारे देश के कुछ सत्ता लोलुप राजनीतिज्ञ सरकार को बदनाम करने का अवसर नहीं छोड़ते। उन्हें देश में किसी संकट से मिलजुलकर निपटने की नहीं बल्कि देश में अराजकता की स्थिति पैदा कर अपना उल्लू सिद्ध करने की चिंता रहती है । कभी सेना के पराक्रम पर प्रश्न लगाए जाते हैं तो कभी देश से बाहर बयानबाजी कर देश की संप्रभुता को ही कटघरे में खड़ा कर दिया जाता है । जनता में भ्रम और अफवाहों भरे बयान जारी कर देश का माहौल खराब किया जाता है । कोई उन्हें समझाए कि सरकार की आलोचना करते करते ऐसे सत्ता लोलुप देश द्रोह का अपराध कर रहें हैं । अपने ही घर को घर के चिराग आग लगाने को आतुर दिखायी देते हैं । कभी धार्मिक और जातिवादी घृणात्मक बयान बाजी की जाती है कभी विदेशी घुसपैठियों को संरक्षण देकर देश के संसाधनों पर डकैती डाली जाती है । अपने ही नागरिकों की रोटी घुसपैठियों को खिलायी जाती है । यही नहीं , जयचंद बनते हुए विदेशी शक्तियों के साथ बाकायदा देश में सत्ता परिवर्तन के लिए सहयोग का अनुबंध भी कर लिया जाता है । क्या ऐसी राजनीति देश के लिए हितकारी हो सकती हे? कदापि नहीं । हाल की स्थिति की और नजर डालें तो सरकार बार बार पारदर्शिता के साथ देश में पेट्रोल और गैस की उपलब्धता को सुनिश्चित कर रही है लेकिन देश के ही कुछ सत्तालोलुप राजनीतिज्ञ और उच्च पदस्थ राजनेता अफ़वाहें फैलाकर जनता में पैनिक की स्थिति उत्पन्न कर रहें है । ऐसा कर अपने विपक्षी धर्म का पालन नहीं बल्कि देश में अराजकता की स्थिति पैदा कर अपना स्वार्थ सिद्ध किया जा रहा है । यह सरकार के विरुद्ध ही नहीं ,देश के विरुद्ध भी एक प्रकार से देश को कमजोर करने और अवयवस्था की स्थिति उत्पन्न करने का षड्यंत्र चल रहा है । क्या देशप्रेम का आचरण केवल जनता के लिए है? ऐसे देशविरोधी नेताओं के लिए नहीं ? एक साधारण अनभिज्ञ नागरिक अफ़वाह फैलाता पकड़ लिया जाय तो तुरंत जेल भेज दिया जाएगा लेकिन ऐसे नेताओं की निरंकुश बयानबाज़ी पर मौन क्यों साधा जाता है ? ऐसा ही है तो हम किस समान नागरिक संहिता का ढिंढोरा पीटते हैं ? सरकार को चाहिए कि ऐसे अफ़वाह फैलाने वाले समाज और देश के दुश्मन नेताओं के विरुद्ध तुरंत सख्त वैधानिक कार्यवाही करें । संविधान ने बोलने की आज़ादी दी है, देश में आग उगलने की नहीं । बोलने की स्वतंत्रता के दुरुपयोग की अनुमति नहीं दी जा सकती। हमारा , देश के नागरिकों , का भी कर्तव्य है कि किसी भी भावी संकट के समय हमें एकजुट होकर संकट से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए । स्थिति कैसी भी हों, सरकार पर भरोसा रखें , सहयोग बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें बल्कि ऐसे व्यक्तियों पर सख्त नजर रखते हुए अफवाहों को फैलने से रोकें। सोशल मीडिया पर चल रहे नकारात्मक और भ्रामक संदेशों को कदापि अग्रसारित न करें और न ही उनपर विश्वास करें । कुछ पत्रकार भी इस समय समाचार और जागरूकता के नाम पर नकारात्मक संदेश दे रहें हैं । प्रेस की आज़ादी का अर्थ यह नहीं कि प्रायोजित एजेंडे के तहत देश में नकारात्मक नैरेटिव चलाया जाय । देश हित सर्वोपरि , इसलिए ऐसे पत्रकार बंधु भी ध्यान रखें कि यह देश उनका भी है, यहाँ घर उनका भी है । पड़ोस में चिंगारी फूटेगी तो आसपास के सभी घर उसकी जड़ में आ जाएँगे।देश की जनता और इसी सरकार ने एकजुटता के साथ कोरोना जैसे संकट का समाधान कर विश्व का मार्गदर्शन किया है । विश्व में कहीं भी आग लगेगी तो हम भी उसकी तपिश से बच नहीं सकते । समझदारी यही है कि हम मिलकर समाधान के लिए समय रहते तैयार हो जायें। आइए हम सब मिलकर पुनः विश्व को साबित करें कि भारतवासी प्रत्येक संकट का समाधान करने के लिए पूर्णतः सक्षम हैं । हम एकजुट रहेंगे तो शक्तिशाली रहेंगे , बटेंगे तो कमजोर होकर टूट जाएँगे । देश की संप्रभुता और एकता में ही हमारी शक्ति निहित है । श्री राम के आदर्शों का अनुसरण करते हुए अपनी मर्यादा का पालन करें और माँ काली की भांति पाप मर्दन से पीछे न हटें। आप सभी को राम नवमी और माँ काली शक्ति स्वरूपा नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।

The post सत्ता लोलुप राजनीतिज्ञ कर रहे राष्ट्र द्रोह ? appeared first on Tiranga Speaks.

]]>
https://tirangaspeaks.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%81%e0%a4%aa-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%9e-%e0%a4%95/feed/ 0 187
राष्ट्रीय राजनीतिक आचरण https://tirangaspeaks.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%86%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a4%a3/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b7%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%259f%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25af-%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%2595-%25e0%25a4%2586%25e0%25a4%259a%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25a3 Fri, 20 Mar 2026 07:51:27 +0000 https://tirangaspeaks.com/?p=178 पिछले कुछ वर्षों से कुछ माननीयों का अशोभनीय आचरण देश के नागरिकों के लिए आश्चर्य का विषय बनता रहा है । कई बार तो स्थिति काफ़ी हास्यप्रद भी होती दिखायी पड़ती रही है । देश स्वतंत्र हुआ, अपना संविधान लागू हुआ जिसने समान नागरिक संहिता की भी कल्पना की गई किंतु यह संहिता सबसे पहले [...]

The post राष्ट्रीय राजनीतिक आचरण appeared first on Tiranga Speaks.

]]>
पिछले कुछ वर्षों से कुछ माननीयों का अशोभनीय आचरण देश के नागरिकों के लिए आश्चर्य का विषय बनता रहा है । कई बार तो स्थिति काफ़ी हास्यप्रद भी होती दिखायी पड़ती रही है । देश स्वतंत्र हुआ, अपना संविधान लागू हुआ जिसने समान नागरिक संहिता की भी कल्पना की गई किंतु यह संहिता सबसे पहले सरकारी क्रमचारियों पर लागू की गई वो भी ऐसे कि कर्मचारी अपनी इच्छा से हिल भी न सके । आज ७५ वर्ष होने पर समान नागरिक संहिता पर चर्चा होने लगी है लेकिन इसमें भी परदे के पीछे राजनीतिक और धार्मिक दृश्य अधिक दिखायी देते हैं । आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि समस्या के मूल को कोई समाप्त करना नहीं चाहता । सरकार समान नागरिक संहिता का ढिंढोरा ज़रूर पीटती है लेकिन स्वयं जातिगत क़ानून, जातिगत आरक्षण और जातिगत गणना करके जातियों के आधार पर असमान व्यवहार करती है । देश की राजनीतिक व्यवस्था की और ध्यान दें तो पूरी व्यवस्था में असमानता भरी पड़ी है और सभी राजनीतिक दल जाने अनजाने अथवा राजनीतिक विवशता के कारण इस व्यवस्था को संरक्षण देते रहे हैं।

जब राजनेता ही आदर्श आचरण का पालन नहीं करेंगे तो जनता से कैसे अपेक्षा कर पाएंगे। ऐसी स्थिति का एक मुख्य कारण यह भी है कि देश में आज तक कोई आदर्श राजनीतिक आचार संहिता का निर्माण नहीं हुआ। यही कारण है कि कभी माननीय धन के लेनदेन के आरोपी बनते हैं तो कभी धन के बदले प्रश्न पूछने के दोषी पाए जाते हैं। कोई संसद में सोता दिखाई पड़ता है तो कोई आंख मारता । एक सज्जन तो जाकर प्रधान मंत्री के गले लिपट जाते हैं । विरोध करना हो तो सारी शिष्टता ताक पर रख दी जाती है । अशिष्ट शब्दों का प्रयोग तो जैसे इनका जन्मसिद्ध अधिकार बन गया है । यदि नीतिगत विरोध करना है तो पहले अपनी बात जनता के बीच ले जाएँ और जनता का समर्थन प्राप्त करें लेकिन जनता के प्रतिनिधि होकर असभ्य आचरण कर उसी जनता का सर नीचे झुकाने से नहीं चूकते। ख़ुद के महल रेत की नीव पर काँच के भले बने हों लेकिन दूसरों के महल पर पत्थर मारने का स्वभाव नहीं जाता ।

यदि वास्तव में देश में समान नागरिक संहिता का सचार करना है तो देश के विशेष नागरिक होने के नाते माननीयों को सर्वप्रथम स्वयं अपने आचरण में सुधार करना होगा और यह तभी संभव है जब देश में एक समान राजनीतिक आचरण संहिता का निर्माण कर सख्ती से पालन कराया जाय। इसके लिए सरकार को मजबूत इच्छा शक्ति के साथ आगे बढ़ना होगा। इसके लिए यहाँ कुछ सुझाव दिए जा रहें हैं जिन्हें क़ानूनी लिबास पहनाकर सही अर्थों में समानता के सिद्धांत पर आगे बढ़ा जा सकता है ।

१ सभी माननीयों को जनसेवकों के समान आचरण संहिता के अधीन लाया जाए।
२ केवल निर्वाचन क्षेत्र के ही स्थायी निवासी को चुनाव लड़ने की अहर्ता प्राप्त हो।
३ प्रत्येक माननीय के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता निर्धारित हो,इसके साथ ही मताधिकार के लिए भी न्यूनतम योग्यता हाई स्कूल उत्तीर्ण आवश्यक की जाय जिससे सरकार में गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके ।
४ किसी भी उम्मीदवार के विरुद्ध किसी आपराधिक जांच के चलने अथवा पुलिस रिपोर्ट पंजीकृत होने की दशा में उच्चतम न्यायालय , चुनाव आयोग और ग्रह विभाग के प्रतिनिधियों की एक नामित समिति से संयुक्त अनुमति लेना आवश्यक हो । किसी भी दशा में ज़ेल से चुनाव लड़ने की अनुमति न हो।
५ निर्वाचन क्षेत्रों का जातिगत आरक्षण समाप्त हो। विशेष समुदाय का प्रतिनिधित्व न होने की दशा में उस समुदाय के प्रतिनिधि का मनोनयन किया जा सकता है ।
६ किसी भी परिवार के एक ही सदन में एक से अधिक सदस्य के चुनाव/मनोनयन को प्रतिबंधित किया जाय। इसके साथ राज्य सभा की सदस्यता अधिकतम तीन संसदीय अवधि तक सीमित हो । राज्यसभा सदस्यता के लिए किसी विषय में न्यूनतम स्नातकोत्तर डिग्री आवश्यक होनी चाहिए
७ क्षेत्रीय पार्टी को केवल प्रदेश स्तर तक ही चुनाव के लिए अनुमति दी जाय । संसद हेतु केवल राष्ट्रीय पार्टी के उम्मीदवार ही अधिकृत हों।
८ विधान सभाओं, संसद , सचिवालय और जिलाधीश कार्यालय कैंपस को किसी भी प्रकार के प्रदर्शन, नारेबाज़ी, हड़ताल अथवा अनशन के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करें। इस तरह के आयोजन और रैलियों के लिए ज़िला , प्रदेश और केंद्र स्तर पर विशेष स्थान निश्चित किए जाएँ । बाज़ार और सार्वजनिक मार्गों पर किसी प्रकार का आयोजन प्रतिबंधित हो । ज्ञापन लेने के लिए प्रत्येक स्तर पर ज्ञापन अधिकारी नामित किए जायें। साथ ही प्रत्येक ज्ञापन पर सक्षम अधिकारी ३० दिन के अंदर अपना प्रतिवेदन /निर्णय सार्वजनिक रूप से घोषित करने के लिए बाध्य हों।
९ देश की छवि धूमिल करने के पर्यास , देश और सेना के के विरुद्ध कोई बयान देना , किसी भी धर्म के प्रति घृणा भरे शब्दों का प्रयोग , वेध धार्मिक स्थलों पर आक्रामक तोड़फोड़ को देश विरोधी अपराध घोषित किया जाय और दोषी के मताधिकार पर दस वर्षों का प्रतिबंध लगे।

१० किसी भी सदन के सदस्यको आबंटित समय में बोलते समय किसी भी सदस्य द्वारा किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न करना आपत्तिजनक आचरण की परिधि में लाया जाय और अध्यक्ष द्वारा दोषी पाए जाने पर दोषी सदस्य को तुरंत सदन से बाहर किया जाना चाहिए । यदि किसी सदस्य को आपत्ति दर्ज करनी हो तो वह वक्तव्य पूर्ण होने पर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता है और अध्यक्ष की अनुमति से अपना पक्ष रख सकता है।

११ प्रत्येक माननीय द्वारा प्रत्येक वर्ष के लिए अपनी चल – अचल संपत्ति का ब्योरा आयकर विवरणी के साथ प्रस्तुत करना अनिवार्य हो ।

१२ सभी माननीयों जिन्हें वेतन / मानदेय /भत्तों का भुगतान होता है, का कार्य पूर्णकालिक मानते हुए उनके लिए सरकारी सेवकों की भांति अतिरिक्त व्यवसाय प्रतिबंधित हो ।

१३ राजनीति में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए आवश्यक सख्त कदम उठाए जायें । इसी के अंतर्गत राजनीतिक नेताओं और पार्टियों के लिए विदेश में बैंक खाता खोलने और किसी प्रकार का धन प्राप्त करना प्रतिबंधित हो ।

 

The post राष्ट्रीय राजनीतिक आचरण appeared first on Tiranga Speaks.

]]>
178
गेर क़ानूनी घुसपैठ – एक अपराध https://tirangaspeaks.com/illegal-cross-border-entry/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=illegal-cross-border-entry Fri, 07 Feb 2025 17:32:01 +0000 https://tirangaspeaks.com/?p=154 यद्दपि कोई भी देश अपनी सीमा में बिना अनुमति घुसने को अपराध मानता है। कुछ परिस्थितियों में तो गोली तक मार दिये जाने अथवा पूरी ज़िंदगी जेल में डाल दिये जाने का प्रविधान है। इसे अंतर्राष्ट्रीय आचरण कहें अथवा संबंधित सरकार सत्कर्म कि पकड़े गये घुसपैठियों को उनके मूल देश को वापस भेज दे । [...]

The post गेर क़ानूनी घुसपैठ – एक अपराध appeared first on Tiranga Speaks.

]]>
यद्दपि कोई भी देश अपनी सीमा में बिना अनुमति घुसने को अपराध मानता है। कुछ परिस्थितियों में तो गोली तक मार दिये जाने अथवा पूरी ज़िंदगी जेल में डाल दिये जाने का प्रविधान है। इसे अंतर्राष्ट्रीय आचरण कहें अथवा संबंधित सरकार सत्कर्म कि पकड़े गये घुसपैठियों को उनके मूल देश को वापस भेज दे । यदि ऐसे घुसपैठिए सही सलामत वापस कर दिये जायें तो उसे उस देश की भलमनसाहत ही कहा जायेगा। घुसपैठिए वैसे तो कई प्रकार के होते गहैं और उनके दूसरे देश में बिना अनुमति प्रवेश के अलग अलग कारण होते हैं। शरणार्थी इससे अलग होते हैं। कुछ घुसपैठिए आपराधिक परवृत्ति के होते हैं जिनके अवेध प्रवेश के पीछे कोई न कोई बड़ा अपराध होता है जैसे स्मगलिंग , हत्या अथवा आतंक । कुछ क़ानूनी सजा से बचने के लिए दूसरे देश में भाग जाते हैं तो कुछ सरकारों के छिपे एजेंडे को पूरा करने के लिए भी अपनी पहचान बदलकर दूसरे देश में घुस जाते हैं। घुसपैठियों का एक बहुत बड़ा भाग ऐसे लोगों का होता है जो अधिक धन कमाने के चक्कर में दूसरे देशों का रुख़ करते हैं। यदि संबंधित देश का वीज़ा न मिले तो ये लोग विभिन्न हथकंडों का प्रयोग करते हैं। ऐसी घुसपैठ के पीछे मानव तस्करी / कबूतर बाज़ी में लगे एजेंट मुख्य कारण होते हैं। ये एजेंट मोटी रक़म लेकर गेर क़ानूनी तरीक़े से इच्छुक व्यक्ति को दूसरे देश में घुसा देते हैं फिर यह घुसपैठिए अपनी पहचान छिपाकर जब तक संभव हो वहाँ कार्य करते रहते हैं। देखा गया है कि ऐसे घुसपैठियों का जीवन बहुत मुश्किलों भरा रहता है। बिना अनुमति घुसपैठ करने वाले नागरिक का सबसे बड़ा पहलू यह है कि वह ऐसा कर सबसे पहले अपने देश को बदनाम करते हैं । ऐसा संदेश जाता है मानो उस देश में वो भूखों मर रहे हैं अथवा उनके जीवन को गंभीर ख़तरा उत्पन्न हो गया हो। कभी कभी उनके इस अपराध में पहले से विदेश में रह रहे उनके रिश्तेदार अथवा परिचित भी सहयोग करते हैं।किसी भी दशा में बिना अनुमति किसी देश में घुसना अपराध की श्रेणी में ही समझा जाएगा जिसे कोई भी देश सहज स्वीकार नहीं करता और इस अपराध से कठोरता से निपटता है। बहुत समय से यही समस्या हमारे देश में भी गंभीर रूप धारण किए हुए है इसमें अधिकतर बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठिए स्थिति को गंभीर बनाये हुए हैं। अपराध की गंभीरता और देश पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव को देखते हुए भी हमारे ही देश के नेता ऐसी घुसपैठ को समर्थन देते हैं । देश कमजोर नहीं, सरकार भी कमजोर नहीं लेकिन हमारे ही अपने हमें निर्बल बनाये हुए हैं । यहाँ तक कि देश की सुरक्षा और डामोग्राफी को भी गंभीर चुनौती उत्पन्न हो रही है। सीधी सी बात है कि ऐसे घुसपैठिए देश के अपराधी हैं और कठोर कार्यवाही के साथ उनके देश को वापस ज़बरदस्ती भेज दिये जाने के पात्र हैं। देश की सरकार चाहे तो इससे आगे भी कठोर कार्यवाही कर सकती है और इसके लिए कोई अन्य सरकार प्रतिरोध करने की अधिकारी नहीं है। अमेरिका द्वारा अपने देश में रह रहे अवेध भारतीयों को वापस भारत भेजने पर आजकल विभिन्न प्रतिक्रियाएँ देखने को मिल रही हैं। अपने नागरिकों द्वारा ऐसा अपराध करने पर शर्मिंदा होने के स्थान पर हिंदुस्तान की बेइज्जत्ति की दुहाइयाँ दी जा रही हैं। हथकड़ी लगाने पर विरोध प्रकट किया जा रहा है। भला हमारे विपक्ष से कोई पूछे कि अपराधियों को कैसे रखा जाना चाहिए? ऐसा कौन सा सम्मानित कार्य ऐसे नागरिकों द्वारा किया गया है जिसके कारण उन्हें सम्मान दिया जाना चाहिए? वास्तविकता यह है कि उन्होंने देश की छवि ख़राब कर अपने देश के प्रति भी अपराध किया है जिसके कारण वो किसी सहानुभूति के पात्र नहीं बल्कि उचित सजा के पात्र हैं। ऐसे में सरकार से विशेष मदद की गुहार लगाना मुझे तो हास्यास्पद और आश्चर्यजनक ही लगता है। क्या हम स्वयं पीड़ित होते हुए भी ऐसे अपराध को सामान्य रूप से ले सकते हैं। देश की छवि ख़राब करना कोई छोटा अपराध नहीं कहा जा सकता। ऐसे घुसपैठियों से देश के प्रति किसी प्रेम की अपेक्षा करना भी उचित नहीं होता। अमेरिका यदि अपराधियों को हथकड़ी लगाकर अपराधियों की भाँति सुपुर्द करता है तो इसमें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए बल्कि यदि अमेरिका चाहे तो इसके लिए खर्च किए धन की भी माँग कर सकता है। भारत को बिना संकोच अपने नागरिकों को वापस स्वीकार करना चाहिए। लेकिन भविष्य में कोई भारतीय ऐसा अपराध न करे इसके लिए भी उचित कदम उठाए जाने चाहिए। अब सही समय है, मौक़ा भी है और दस्तूर भी। भारत में रह रहे अवेध घुसपैठियों को ढूँढ ढूँढ कर उन्हें उनके देश को डिपोर्ट कर दिया जाना चाहिए । घुसपैठियों के एक बड़े भाग द्वारा भारत में अवेध तरीक़ों से आधार प्रमाणपत्र प्राप्त कर लिये गये हैं । देश हित में नागरिक प्रमाणपत्रों की गहन जाँच कर सभी घुसपैठियों की पहचान कर ली जानी चाहिए। मतदाता सूचियों में बढ़ाये गये नागरिकों की विशेष पहचान होनी चाहिए और यदि कोई भारतीय क्रमचारी/नागरिक की ऐसे अपराध में संलिप्तता पायी ज़ाय तो उसके विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए। कार्यवाही टुकड़ों में नहीं बल्कि एक निश्चित समय से पूरे देश में शुरू कर लक्ष्य प्राप्ति कर चलायी जानी चाहिए। सरकार किसी भी घुसपैठिए को पकड़ने में सहायता करने पर नागरिकों को उचित उपहार की घोषणा कर दे तो शायद एक माह के अंदर ही सारे घुसपैठिए पकड़े जा सकते हैं। घुसपैठ एक देश व्यापी समस्या है जो देश को कई प्रकार से कमजोर करने के साथ राष्ट्र की सुरक्षा और संप्रभुता पर प्रश्न खड़े करती है। इस विषय पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए और न ही किसी स्तर पर स्वीकार्य होनी चाहिए।घुसपैठ को किसी प्रकार का समर्थन देश द्रोह है इसे उसी संदर्भ में देखा जाना उचित होगा।

 

The post गेर क़ानूनी घुसपैठ – एक अपराध appeared first on Tiranga Speaks.

]]>
154
जातिवाद और क्षेत्रवाद का भेद , कथनी और करनी । https://tirangaspeaks.com/castismkesherwaad/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=castismkesherwaad Wed, 05 Feb 2025 16:11:38 +0000 https://tirangaspeaks.com/?p=97   वैसे तो हमारा देश राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत नागरिकों से भरा पड़ा है लेकिन यदि उत्तराखण्ड की बात करें तो शायद यह प्रदेश देश सेवा में अग्रणी निकले। पहाड़ का शायद ही कोई परिवार होगा जिसके किसी न किसी सदस्य ने किसी न किसी सैनिक बल के माध्यम से देश की सेवा न की हो [...]

The post जातिवाद और क्षेत्रवाद का भेद , कथनी और करनी । appeared first on Tiranga Speaks.

]]>
 

वैसे तो हमारा देश राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत नागरिकों से भरा पड़ा है लेकिन यदि उत्तराखण्ड की बात करें तो शायद यह प्रदेश देश सेवा में अग्रणी निकले। पहाड़ का शायद ही कोई परिवार होगा जिसके किसी न किसी सदस्य ने किसी न किसी सैनिक बल के माध्यम से देश की सेवा न की हो । राजनीति की बात करें तो भी इस प्रदेश का योगदान किसी से कम नहीं । गोविंद बल्लभ पंत, हेमवतिनंदन बहुगुणा , नारायण दत्त तिवारी जैसे प्रखर नेता हमारे देश को इसी प्रदेश की देन है।

पहले ऐसा सुनने में बहुत कम आता था कि जनता और नेता किसी जाति विशेष अथवा क्षेत्र विशेष के नाम पर राजनीति करें लेकिन इधर कुछ वर्षों से इसका चलन बढ़ता जा रहा है। नेहरू सरकार ने भले ही क्षेत्र विशेष को कुछ विशेष अधिकार देकर इस राजनीति के बीज बहुत पहले ही बो दिये हों लेकिन लंबे समय तक देश ऐसी भावना को दरकिनार करता रहा । आरक्षण के नाम पर भले किसी समुदाय को मुख्य धारा से अलग रखा गया हो परंतु किसी भी समुदाय में घृणा का स्थान कभी बन नहीं पाया । धीरे धीरे देश में राजनीतिक महत्वाकांक्षा के बढ़ते नये नये छोटे राजनीतिक दलों का आगमन हुआ जिनकी राजनीतिक सोच राष्ट्र से संकुचित होकर प्रदेश तक सिमट गई और आगे जो राजनीतिक विकास हुआ उसने राजनीति का दायरा बेहद सिकोड़कर जातिगत , धार्मिक और क्षेत्र विशेष तक छोटा कर दिया ।

आज गिने चुने राजनेता हैं जो अपना राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव रखते हैं। अन्यथा कोई मुस्लिम नेता है तो कोई दलित की राजनीति करता है। कोई खलिस्तान की बात करने में गर्व महसूस करता है तो कोई चीन पाकिस्तान को अपना माई बाप समझकर भारत की और आँखें तरेरता दिखायी देता है। जातिवाद, धर्म और क्षेत्र हमारे चुनाव जीतने के आधार बन रहे हैं । कोई साम्यवाद की बात करता है तो कोई अपने को समाजवादी कहकर गर्व का अनुभव करता है। गांधी जी , राजा राम मोहन राय, आज़ाद और भगत सिंह के आदर्शों की दुहाई देने वाले राष्ट्र को भूलकर अपनी जाति पर केंद्रित होते जा रहे हैं।आरक्षण के नाम पर अनगिनत जातीयाँ आपस में भेद भाव कर रही हैं। आश्चर्य और दुख की बात यह है कि छोटे राज्य भी अपनी ही सीमा में क्षेत्रवाद , जातिवाद और धार्मिक भेदभाव का शिकार हो रहे हैं । स्वर्ग से यह नजारा देख हमारे संविधान के निर्माता और मूल विचारक कितनी लज्जा महसूस करते होंगे जिन्होंने संविधान का आरंभ ही “हम भारत के नागरिक” से करते हुए भारत के किसी भी नागरिक को भारत में कहीं भी रहने और कारोबार करने की स्वतंत्रता दी थी । शायद ही कोई सच्चा भारतीय नागरिक होगा जो कश्मीर की इसी दशा के दुष्परिणामों से खुश होता हो। सरकार ने कश्मीर से धारा ३७० और ३५ ए हटा दी तो पूरा देश ख़ुशी से झूम उठा। स्पष्ट था कि हमारी अंतरात्मा कश्मीर की उस अलगाववादी सोच को स्वीकार नहीं कर रही थी ।

यदि आपसे कोई पूछे कि आप कहाँ के नागरिक हो तो गर्व से कहते हो “ भारत के” फिर आपका राज्य , आपका क्षेत्र और आपकी जातीय पहचान कहाँ छुप जाती है? क्या एक राज्य में रहते हुए आपका किसी दूसरे राज्य से कोई संबंध नहीं ? क्या उत्तर दक्षिण पूरब और पश्चिम के बीच कोई सीमाएँ निर्धारित हैं? जरा सोचिए , उत्तराखण्ड के जन्म की तो बात छोड़ दीजिए , आज़ादी से भी पूर्व क्या इस प्रदेश में दूसरे राज्यों के निवासी निवास एवं रोज़गार नहीं करते थे ? क्या यहाँ के निवासी दूसरे राज्यों के स्थानों पर रोज़गार की तलाश में पलायन नहीं करते थे ? क्या यह सिलसिला अब रुक गया है? राज्य की सीमाओं को सील करने, राज्य में ही दो क्षेत्रों गढ़वाल और कुमायूँ को वैचारिक स्तर पर अलग करने, ब्राह्मण और राजपूत की राजनीति करने, नागरिकों को पहाड़ी और देशी में विभक्त करने से आप कौन सी फसल उगा रहे हैं । अपने ही देश से लगभग दूर हो जाना चाहते है ? प्रदेश को और कितने टुकड़ों में बाँटना चाहते हैं। देश में हिंदू राष्ट्र और हिंदू एकता की बात करने वाले अपने ही परिवार को खोखला कर कमजोर करने पर तुले हैं ।

इतिहास देखिए और बताइए कि क्या देहरादून को बनानेवाले आचार्य द्रोण और गुरु राम राय अपने को पहाड़ी मानकर बसाने आये थे । और अन्य महापुरुषों की बात करें तो क्या उन्होंने भी ऐसा ही सोचा था ?

यह सोच केवल उत्तराखंड में पैदा हो रही हो , ऐसा बिलकुल नहीं है बल्कि पूरे देश में यही नफ़रत की फसल उगाई जा रही है। देश को एक दो नहीं हज़ारों टुकड़ों में बाँटने की साजिस अपना काम कर रही है। उत्तराखण्ड एक देवभूमि है जहां से संस्कारों की गंगा बह कर पूरे देश को पवित्र करती है। प्रदेश सांस्कृतिक रूप से देश का नेतृत्व करता है फिर ऐसा सांस्कृतिक प्रदूषण हमें कहाँ लेकर जाएगा ? जैसा मैंने पहले कहा कि इस प्रदेश का एक एक परिवार अपने भारत देश के लिए जान छिड़कता है। सेना के सर्वोच्च अधिकारी हमारे इसी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। एक और हम पी ओ के को भारत में मिलाने की बात करते हैं और दूसरों और ख़ुद को ही भारत से दूर कर लेना चाहते हैं ।

टी वी पर उत्तराखंड के समाचार देख सुन रहा था । दिल के कोनों में समाचार सुन अफ़सोस और दुख हो रहा था। में स्वयं ५० वर्षों से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भा ज पा ( पहले जन संघ ) से वैचारिक रूप से जुड़ा हूँ लेकिन कभी ऐसी स्थिति नहीं देखी । क्या बेटा बड़ा होकर यूँ ही बाप के ओचित्य को चुनौती देता है? यदि ऐसा है तो हम किस संस्कृति का रोना रोते हैं ? संगठन के पद हों अथवा चुनाव के प्रत्याशी , संघ और पार्टी संगठन के मतभेद खुलकर सामने आना निश्चय ही चिंता में डालने वाला है। एक अर्ध शताब्दी के बाद भारत की जनता को स्वाभिमान और अभिमान की अनुभूति हुई है। देश विश्वगुरु बनने का आकांक्षी है। यदि इस तरह के मतभेद बढ़ते रहे तो देश की बर्बादी इसी के सुपुत्रों द्वारा लिखी जाएगी ।

आइये अपने मन के भीतर झांकिये वहाँ एक सच्चा देश भक्त और देव पुरुष बैठा है। उसे पहचानिए , उसका निरादर मत करिए । वो आपकी आत्मा है उसके बिना जीवन का कोई अर्थ नहीं है। जातिवाद , क्षेत्रवाद जैसी संकुचित सोच से बाहर निकलये । कुछ बड़ा बनिये , बड़ा करिए । बड़े परिवार की महत्ता को समझये। देश ही हमारा परिवार, नगर, क्षेत्र और प्रदेश है। भारतीय हमारी नागरिकता है, सोच और संस्कृति है। यही हमारी जाति और पहचान है। जो आगे बढ़ेगा देश के लिए करेगा । देश है तो हम हैं । इसे वैचारिक, भाषाई, सांस्कृतिक , क्षेत्र और जातियों में बाँटकर कमजोर मत कीजिए ।

हमे देश में कहीं भी बसने और रहने का अधिकार है तो दूसरों को भी हमारे यहाँ उतना ही सम्मान मिलना चाहिए ।यदि उत्तराखण्ड से जाकर उत्तर प्रदेश में योगी जी देश का नाम रोशन कर सकते हैं , गुजरात से आदरणीय मोदी जी, अमित शाह , मध्यप्रदेश से शिव राज सिंह चौहान , हरियाणा के देवी लाल , दक्षिण से आदरणीय निर्मला सीता रमन , महाराष्ट्र , आसाम और कर्नाटक के अनेक नेता देश की सेवा कर सकते हैं , उत्तराखण्ड के श्री अजीत डोभाल, विपिन रावत और अन्य बहुत से नायक देश की सुरक्षा की गारंटी दे सकते हैं तो आप भी ऐसे ही चरित्रों का अनुशासनात्मक कर देश के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।

 

The post जातिवाद और क्षेत्रवाद का भेद , कथनी और करनी । appeared first on Tiranga Speaks.

]]>
97